⚡ ब्रेकिंग News

सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब! 🚩 Ranjit Singh Shaktawat ने कन्याओं को दिए उपहार | MP News | Narayan Garh

मध्य प्रदेश के नारायणगढ़ में खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शक्तावत ने नवविवाहित जोड़ों को ट्रॉली बैग भेंट किए और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया। शक्तावत ने कहा, "सभी लोगों को इस प्रकार के सामूहिक विवाह से प्रेरणा लेकर फिजूल खर्ची को बंद करते हुए अपने पुत्र एवं पुत्रीयो का विवाह ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन में करना चाहिए।"



नारायणगढ़ में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह!

कुंवर रणजीत सिंह ने कन्याओं को दिए ट्रॉली बैग

फिजूलखर्ची बंद करने का दिया बड़ा संदेश


लोकेशन - नारायणगढ़

रिपोर्ट - रामप्रसाद राठौर

 मध्य प्रदेश के नारायणगढ़ से आज एक बेहद प्रेरणादायक और भव्य खबर सामने आ रही है। आज दिनांक 18 मार्च 2026 को खाटू श्याम मित्र मंडल नारायणगढ़ के तत्वावधान में एक विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष और ग्राम पंचायत मुंदेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि, कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस मांगलिक अवसर पर कुंवर शक्तावत ने नव परिणय सूत्र में बंध रही कन्याओं को अपनी ओर से दान स्वरूप ट्रॉली बैग भेंट किए और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पुनीत कार्य और भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को 11,000 रुपये की गुप्त दान राशि प्रदान कर धर्म लाभ भी लिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कुंवर शक्तावत ने सामूहिक विवाह और खाटू श्याम भजन संध्या की जमकर सराहना की।
शक्तावत ने इस दौरान समाज को एक बड़ा संदेश देते हुए कहा कि, "इस प्रकार के आयोजन करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को धन्यवाद देना चाहिए और सभी लोगों को इस प्रकार के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करना चाहिए और यदि इस प्रकार सामूहिक विवाह में हजारों लोगों की उपस्थिति में यदि वर वधु अपने दांपत्य जीवन में प्रवेश करते हैं और अपने दांपत्य जीवन का प्रारंभ करते हैं तो निश्चित ही वह अपने दांपत्य जीवन को सुख मय एवं उन्नति के साथ जीते हैं और सभी लोगों को इस प्रकार के सामूहिक विवाह से प्रेरणा लेकर फिजूल खर्ची को बंद करते हुए अपने पुत्र एवं पुत्रीयो का विवाह ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन में करना चाहिए।"
इस गरिमामयी कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नरेंद्र ढाका, बाबू खां मेवाती, दिलीप कुमार जैन, सुरेश कापड़िया और गौशाला प्रबंधक कन्हैयालाल सेन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नारायणगढ़ से रामप्रसाद राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, इस आयोजन ने क्षेत्र में एकता और सादगी की एक नई मिसाल पेश की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...