⚡ ब्रेकिंग News

قراءة المزيد

عرض الكل

*बंद कुटिया से संत लापता: रामझर महादेव मंदिर में रहस्य ने बढ़ाई सनसनी* *लीलाधर अहिरवार कि विशेष रिपोर्ट जीरन जिला नीमच मध्य प्रदेश से* जीरन। क्षेत्र के समीप स्थित पौराणिक एवं सिद्ध स्थल रामझर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह एक ऐसी रहस्यमयी घटना सामने आई, जिसने क्षेत्रभर में सनसनी फैला दी है। वर्षों से यहां तपस्यारत संत कन्हैयालाल जी महाराज अपनी ही बंद कुटिया से अचानक लापता हो गए। हैरानी की बात यह है कि कुटिया का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे यह घटना एक गहरे रहस्य में बदल गई है। प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर समिति के सेवादार महाराज को दूध देने पहुंचे। उन्होंने बाहर से आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर अन्य समिति सदस्यों को बुलाया गया। जब सभी की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कुटिया का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर कोई दूसरी निकासी—न दरवाजा, न खिड़की—मौजूद नहीं है। कमरे में महाराज का मोबाइल, खड़ाऊं, वस्त्र, झोला और सहारे की लकड़ी सभी सामान यथास्थान मिले। ऐसे में यह सवाल और गहराता जा रहा है कि आखिर वे बिना कोई निशान छोड़े बाहर कैसे गए? पूरी कुटिया और ध्यान कक्ष की गहन तलाशी ली गई, लेकिन संत का कोई सुराग नहीं मिला। उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए बिना लकड़ी के चल पाना भी मुश्किल था, फिर भी उनकी लाठी कमरे में ही पाई गई। यह घटना लोगों के लिए आस्था और रहस्य का केंद्र बन गई है। जीरन पुलिस डायल 112 और चीताखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन ‘बंद कमरे’ का यह रहस्य फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा। घटना के बाद से रामझर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है। हर कोई इस अनोखी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहा है।

*बंद कुटिया से संत लापता: रामझर महादेव मंदिर का रहस्य बताया गया* *लीलाधर अहिरवार की विशेष रिपोर्ट …

नारायणगढ़: सामूहिक विवाह और भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब! 🚩 खाटू श्याम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु | BHANA INDIA TV

आज हम आपको लेकर चलते हैं नारायणगढ़, जहाँ आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का एक अनूठा उदाहरण देखने को…

पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर । बांसगांव संदेश। पत्रकार अग्निवेश सिंह  हत्याकांड को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश बढ़ता…

सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब! 🚩 Ranjit Singh Shaktawat ने कन्याओं को दिए उपहार | MP News | Narayan Garh

मध्य प्रदेश के नारायणगढ़ में खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह …

फतेहपुर में नए एसपी अभिमन्यु मंगलिक का भव्य स्वागत, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने जताई उम्मीदें

जनपद फतेहपुर की पावन धरती पर नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री अभिमन्यु मंगलिक का जोरदार स्वागत एवं …

गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

मंदसौर 18 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने गेहूं उपार्जन खरीदी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठ…

تحميل المزيد من المشاركات لم يتم العثور على أي نتائج
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...