आज हम आपको लेकर चलते हैं नारायणगढ़, जहाँ आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। नगर में खाटू श्याम मित्र मंडल और सर्व समाज के साझा सहयोग से एक विशाल सामूहिक कन्या विवाह और भव्य भंडारे का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल चार कन्याओं का निशुल्क विवाह संपन्न कराया गया, बल्कि माता तुलसी का विवाह भी पूरे विधि-विधान के साथ रचाया गया।
आयोजन की शुरुआत साहू समाज के चारभुजा मंदिर से हुई, जहाँ से भगवान श्री चारभुजा नाथ की एक भव्य बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जब यह बारात नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, तो हर तरफ उत्सव का माहौल था। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। आयोजन स्थल पर समाज अध्यक्ष गोपाल राठौर सन्यासी और समिति के सदस्यों ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर अगवानी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कुंवर ठाकुर रणजीत सिंह शक्तावत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद जीवन की कामना की।
तुलसी विवाह के मुख्य लाभार्थी छगनलाल यादव और उनकी धर्मपत्नी बने, वहीं शिवलाल ठेकेदार ने भी इस धार्मिक कार्य में सहभागिता निभाई। इस दौरान पूरे क्षेत्र के लिए एक विशाल महाप्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के कई गांवों से आए हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। जैसे-जैसे रात परवान चढ़ी, खाटू श्याम भजन संध्या का जादू बिखरने लगा। सुप्रसिद्ध भजन गायिका कनिका ग्रोवर ने अपनी सुमधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधेश्याम प्रजापति दक्ष प्रजापति उपाध्यक्ष द्वारा भेट किए गए
अंत में समाजसेवी मनोज भागरिया ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही, जहाँ उप निरीक्षक भारत भाबर और उनकी टीम देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही। आस्था और सेवा के इस संगम ने नारायणगढ़ में एक नई मिसाल पेश की है। देखते रहिए BHANA INDIA TV।

Post a Comment